एयर इंडिया का विमान आपात स्थिति में दिल्ली उतरा
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को सोमवार को उड़ान भरने के घंटा भर बाद आपात स्थिति में यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। यह कदम चालक द्वारा तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद उठाया गया।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली-हैदराबाद-तिरूपति जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या 942 में 75 यात्री सवार थे। विमान 11.40 बजे आपात स्थिति में उतारा गया।
उन्होंने बताया, "सभी यात्री सुरक्षित हैं।" उन्होंने बताया कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी हो गई थी।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि चालक ने तकनीकी गड़बड़ी का एहसास होने पर एहतियात के तौर पर बीच रास्ते से दिल्ली लौटने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications