यूपी: दलित युवकों को निर्वस्त्र घुमाया

सीतापुर के पुलिस उपाधीक्षक मसूद अहमद सिद्दीकी ने सोमवार को बताया कि यह घटना सिधौली थाना-क्षेत्र के कोटार गांव की है।
पेड़ से बांध कर पीटा
यहां दलित समुदाय के दो युवकों पुतान और ननकू का आरोप है कि रविवार को गांव के विनोद सिंह नाम के व्यक्ति ने उन पर अपने बाग से लकड़ी चुराने का आरोप लगाया और अपने तीन परिजनों के साथ मिलकर उनकी पेड़ में बांधकर पिटाई की और फिर निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया।
सिद्दीकी ने कहा कि पीड़ितों की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी विनोद और मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications