राज ठाकरे फिर से जमानत पर रिहा

मनसे के एक कार्यकर्ता ने बताया कि बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक उन्होंने यहां कल्याण रेलवे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया और उसके बाद उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुंबई से 80 किलोमीटर दूर ठाणे जिले के कल्याण में मनसे कार्यकर्ता हजारों की तादाद में मौजूद थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
कल्याण की एक अदालत की ओर से प्रदान की गई अग्रिम जमानत उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते खारिज कर दी थी और राज को जून के आखिर तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। राज के आत्मसमर्पण के कुछ ही देर बाद उनके वकीलों ने जमानत की अर्जी दाखिल कर दी। इस पर कल्याण की अदालत में दोपहर को सुनवाई के दौरान राज ठाकरे को फिर से जमानत पर रिहा कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications