स्वाइन फ़्लू: लाखों अमरीकी प्रभावित

Swine Flu

अमरीका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि उनके अनुमान के मुताबिक पिछले दो महीने से 10 लाख से ज़्यादा लोग स्वाइन फ़्लू से प्रभावित हुए.करीब दो महीने पहले मेक्सिको में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए थे. अटलांटा में सीडीसी यानी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बने केंद्र के अनुसार ज़्यादातर लोगों में कुछ हद तक लक्षण पाए गए हैं लेकिन तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है जबकि 127 लोगों की मौत हो चुकी है.

बीबीसी के मेडिकल संवाददाता फ़रगस वाल्श का कहना है कि आधिकारिक तौर पर अमरीका में एच1एन1 स्वाइन फ़्लू वायरस के प्रयोगशाला में तीस हज़ार से कुछ कम मामलों की पुष्टि हुई है. लेकिन सीडीसी की डॉक्टर एन शुकिट का कहना है कि ये असली तस्वीर नहीं है.

संक्रमण फैलने की आशंका

स्वाइन फ़्लू वायरस से अभी निजात मिलता नज़र नहीं आ रहा. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यूरोप और उत्तर अमरीका में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है. डॉक्टर शुकिट

स्वाइन फ़्लू वायरस से अभी निजात मिलता नज़र नहीं आ रहा. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यूरोप और उत्तर अमरीका में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है.

नए अनुमान के मुताबिक करीब दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं जो फ़ोन और सामुदायिक स्तर पर करवाए गए सर्वेक्षण पर आधारित है. ज़्यादातर लोगों में फ्लू जैसे लक्षण पाए जाते हैं जबकि कुछ लोगों में न्यूमोनिया भी हो सकता है.

इनमें से ज़्यादातर लोगों को दमा या मधुमेह का रोग होता है. स्वाइन फ़्लू का ज़्यादा असर 50 वर्ष से नीचे के लोगों में देखा गया है. अमरीका में जिन लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है उनकी औसत उम्र 37 साल है.

डॉक्टर शुकिट का कहना है कि स्वाइन फ़्लू वायरस से अभी निजात मिलता नज़र नहीं आ रहा. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यूरोप और उत्तर अमरीका में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है.भारत में स्वाइन फ्लू के कम से कम 63 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वाइन फ़्लू को महामारी घोषित कर दिया है. चालीस वर्षों में पहली बार इन्फ़्लुएन्ज़ा के मामलों को विश्वव्यापी महामारी घोषित किया गया है. इससे पहले 1968 में हांगकांग फ़्लू को विश्वव्यापी महामारी घोषित किया गया था. तब उससे दुनिया भर में 10 लाख लोगों की मौत हुई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+