लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
लखनऊ में आज सुबह से ही मौसम खुशगवार था। सुबह करीब सात बजते ही आसमान पर बादल गहरा गए और लखनऊ व आसपास के इलाकों में रिमझिम फुहारे गिरने लगीं। इस बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को हल्की राहत मिली।
यह बारिश 15 से 20 मिनट ही हुई। इससे उमस बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी इसे आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।
प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून आगमन की दशाएं बन रही हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहेगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications