महसूद पर पांच करोड़ रुपये का इनाम
इस्लामाबाद।
तहरीक-ए-तालिबान के सरगना बैतुल्लाह महसूद को पकड़ने के लिए पाकिस्तान सरकार ने अब और ज़ोर लगा दिया है। आतंकवादी महसूद के बारे में सूचना देने या उसे पकड़वाने वाले को पाक सरकार ने पांच करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। id="toptextpromo">स्थानीय
समाचार पत्रों में इस संबंध में विज्ञापन भी छपे हैं। समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने शनिवार को खबर दी, "महसूद पर पांच करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>विज्ञापन
में कई दूसरे आतंवादियों पर भी इनाम का ऐलान किया है। बाजौर के तालिबान आतंकवादी मौलवी फकीर पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च में अमेरिका ने भी बैतुल्लह महसूद की सूचना देने पर 50 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।

Click it and Unblock the Notifications