आस्ट्रेलिया में नस्लीय उन्माद के चलते भारतीयों पर हमले : रवि
मंत्री ने कहा कि सरकार आस्ट्रेलियाई सरकार के संपर्क में है और उन्हें विश्वास है कि स्थिति सामान्य हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर आस्ट्रेलिया में भारतीयों से कोई भेदभाव नहीं है। वहां असामाजिक तत्वों द्वारा जातीय उन्माद के चलते हमले किए गए हैं।
रवि ने कहा कि आस्ट्रेलिया की पुलिस कदम उठा रही है और स्थिति सामान्य हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि आव्रजन कानून को कड़ा करने और विदेश जाने वाले भारतीयों के बारे में पुलिस को अधिक अधिकार देने संबंधी विधेयक को कानून मंत्रालय के साथ विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
कानून मंत्रालय इसकी समीक्षा कर रहा है और संसद में रखे जाने से पहले अन्य सभी मंत्रियों से इस पर चर्चा की जाएगी।
इस विधेयक में बेइमान ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ दंड का प्रावधान किया गया है और पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई की अधिक शक्तियां दी जाएंगी।
नौकरी संबंधी धोखाधड़ी के कारण रूस में फंसे मलयाली लोगों के एक समूह के बारे में पूछने पर रवि ने कहा कि उन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications