उत्तर प्रदेश में हशीश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
विशेष कार्रवाई दस्ते के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया, "खुफिया जानकारी के आधार पर हमने केदारनाथ अग्रवाल को गिरफ्तार किया और हशीश बरामद की। उसने यह भी माना कि यह मादक पदार्थ उसने बिहार के छपरा जिले से हासिल किया था। इसे देश के विभिन्न भागों में भेजना था।"
उन्होंने कहा, "हमने इस व्यापार में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications