दिल्ली में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में मानसून का इंतजार कर रहे और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए रविवार का दिन थोड़ा सुकून देने वाला हो सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबादी होने के आसार जताए हैं जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आसमान साफ रहेगा। धूलभरी आंधी चलने और हल्की बूंदाबादी की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।"
मौसत विभाग के मुताबिक रविवार सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर भी 58 प्रतिशत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications