धूमल ने केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखा
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि इस संबंध में मामला भारत सरकार के पास लंबित पड़ा है, जिस पर शीघ्र निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है। धूमल ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सी़ पी़ जोशी को लिखे एक अन्य पत्र में हिमाचल प्रदेश के लिए फसल संरक्षक को नरेगा के तहत कार्य के रूप में शामिल करने की मांग को दोहराया, ताकि प्रदेश में हर वर्ष करोड़ों रुपये मूल्य की फसलों को जंगली जानवरों के नुकसान से बचाया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications