इराक में दो बम विस्फोटों में 6 की मौत
पहला बम बगदाद विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड इकोनॉमी के पास फटा। इसमें छह आम लोगों की मौत हो गई।
दूसरा कार बम विस्फोट शहर के पश्चिम में पुलिस के गैरेज में हुआ, जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इराकी सरकार ने कहा है कि अमेरिकी सेना शहरी क्षेत्र के करीब 95 फीसदी क्षेत्रों का नियंत्रण इराकी सेना को सौंप दिया है और बाकी क्षेत्रों का नियंत्रण आने वाले दिनों में हासिल कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications