बौछारों से दिल्ली में राहत, मानसूून के आगमन का संकेत (लीड-1)
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज 3.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई और आद्रता का प्रतिशत 72 रहा।
मौसम विभाग के निदेशक जनरल अजीत त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "राजधानी में आज चली धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से मानसून के आगे बढ़ने का संकेत मिलता है।"
उन्होंने कहा, "अगले कुछ दिनों या फिर जुलाई की शुरुआत में उत्तर भारत में मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है। जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली में मानसून के पहुंचने की संभावना है।"
रविवार को मानसून मध्य भारत में और आगे बढ़ा, इससे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिमी छत्तीसगढ़ में बारिश हुई।
शनिवार तक पूरे महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications