मुख्यमंत्री ने डा. गौरीशंकर के निधन पर शोक जताया
गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि डा. गौरीशंकर ने स्वतंत्रता सेनानी, जनप्रतिनिधि और समाज सेवा के क्षेत्र में जो सेवाएं दी हैं, उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमेश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications