ख्वाजा साहब की मजार पर प्रधानमंत्री की ओर से चादर पेश
प्रधानमंत्री कार्यालय मेंराज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट व सड़क परिवहन राज्य मंत्री महादेव सिंह के साथ सूफी संत की पवित्र मजार पर चादर और अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
प्रधानमंत्री ने चादर के साथ भेजे अपने संदेश में कहा है, "जो व्यक्ति सूर्य की तरह विनम्र और पृथ्वी की तरह सहृदयता का धनी है वह खुदा के करीब है। जो कोई भी व्यक्ति निर्धनता में सौन्दर्य, भूख में संतोष, दुख में प्रसन्नता और शत्रुता में मित्रता देखता है, वह सबसे अधिक कुलीन है। यह वह मूल्य हैं, जिन्हें हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने 900 वर्ष से अधिक पूर्व प्रेरित किया। उन्होंने भूखों को भोजन कराया, पीड़ितों की पीड़ा हरी और निराश लोगों की प्रार्थना से सहायता की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications