जैक्सन के परिवार से नहीं मिला उनका निजी चिकित्सक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता और दिवंगत पॉप स्टार के पारिवारिक मित्र जेसी जैक्सन ने शनिवार को बताया कि जैक्सन का परिवार उनके निजी चिकित्सक कोनार्ड रॉबर्ट मरे से संपर्क साधने में असफल रहा। जैक्सन का परिवार उनके अंतिम क्षणों के बारे में जानना चाहता है।
जैक्सन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत में किसी साजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का भी कहना है कि मरे पर इस मामले में कोई संदेह नहीं है। मरे जैक्सन की नियमित जांच करते थे।
खबरों में कहा गया है कि मरे जैक्सन का कमबैक शो आयोजित करने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। मरे का पूरा ध्यान जैक्सन को कंसर्ट के लिए फिट करने पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications