अर्जेटीना में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, आपातकाल की आशंका
ब्यूनस आयर्स, 28 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू गंभीर रूप लेती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के मद्देनजर सरकार आपातकाल घोषित कर सकती है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक इस बीमारी से अब तक अर्जेटीना में 26 लोगों की मौत हो गई है और 1,500 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
अर्जेटीना के स्वास्थ्य मंत्री क्लाउडियो जिन ने कहा, "आपातकाल यह मतलब यह नहीं होगा कि हम हर चीज को बंद कर देंगे। आपताकल का मतलब आपात चिकित्सा सेवाओं का प्रबंध करना और इस बीमारी के प्रति सजग रहना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications