केरल में स्वाइन फ्लू के 3 परीक्षण सकारात्मक
मां-बेटे लंदन से कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। तीसरी पीड़ित एक महिला है जो मध्य पूर्व से कोझीकोड के कीरापुर हवाई अड्डे पर पहुंची।
श्रीमथी ने आईएएनएस को बताया, "इसकी रिपोर्ट अभी आई है। केरल में स्वाइन फ्लू के ये आरंभिक मामले हैं। चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इलाज के पर्याप्त उपाय उपलब्ध हैं।"
ये सभी परीक्षण दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान की प्रयोगशाला में किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications