टाटा ने लांच की जगुआर और लैंड रोवर (लीड-1)
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि शुरुआत में देश में जगुआर के तीन और लैंड रोवर के दो मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
जगुआर के मॉडलों की कीमत जहां 63 से 92 लाख रुपये के बीच रखी गई हैं वहीं लैंड रोवर को खरीदने के लिए लोगों को 63 से 89 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे।
मुंबई में मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद के इन कारों के शो रूम देश के पांच-छह शहरों में खोले जाएंगे।
इस मौके पर जगुआर लैंड रोवर के प्रबंध निदेशक फिल पॉपहम ने कहा कि जगुआर और लैंड रोवर शानदार ब्रांड हैं और यहां के बाजारों में इसे स्थापित करने की चुनौती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications