बहुत जल्द पूरा होगा स्वात का अभियान: गिलानी
कराची, 28 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का कहना है कि स्वात घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान पूरा होने के बहुत निकट है।
गिलानी ने कहा कि अभियान पूरा होने के बाद सरकार स्वात के विकास पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद को पकड़े जाने तक उसके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
पाक सेना का दावा है कि उसने सैकड़ों तालिबान आतंकवादियों को अब तक मार गिराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications