बिहार में मानसून ने दी दस्तक, उप्र में बारिश, राजधानी में बूंदाबांदी (लीड-1)

पटना में लोगों को जहां असहनीय गर्मी से राहत मिली वहीं राजधानी के निचले इलाकों में पानी भरने के कारण परेशानियां भी उठानी पड़ी।

बारिश को देख अपनी खुशी का इजहार करने के लिए सैकड़ों युवा, बच्चे और वृद्ध पटना की सड़कों पर आ गए। लोगों को नृत्य और गीत गाते देखा गया।

राज्य मौसम विभाग के निदेशक एस. आई. लश्कर ने कहा, "अंतत: बिहार में मानसूनी बारिश हो गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है।"

उन्होंने कहा कि यह बारिश सोमवार को भी जारी रहेगी। भागलपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है। उन्होंने कहा, "अगले कुछ घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश होगी।"

इधर, पटना के कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड और अन्य हिस्सों में जल जमाव के कारण समस्या पैदा हो गई है।

उधर, लखनऊ में चिलिचलाती गर्मी और लू से बेहाल लोगों के लिए रविवार की सुबह बारिश राहत लेकर आई। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई।

लखनऊ में आज सुबह से ही मौसम खुशगवार था। सुबह करीब सात बजते ही आसमान पर बादल गहरा गए और लखनऊ व आसपास के इलाकों में रिमझिम फुहारे गिरने लगीं। इस बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को हल्की राहत मिली।

यह बारिश 15 से 20 मिनट ही हुई। इससे उमस बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी इसे आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।

प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून आगमन की दशाएं बन रही हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहेगे।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में रविवार दोपहर में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने का संकेत मिला है।

मौसम विभाग के निदेशक जनरल अजीत त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "राजधानी में आज चली धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से मानसून के आगे बढ़ने का संकेत मिलता है।"

उन्होंने कहा, "अगले कुछ दिनों या फिर जुलाई की शुरुआत में उत्तर भारत में मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है। जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली में मानसून के पहुंचने की संभावना है।"

रविवार को मानसून मध्य भारत में और आगे बढ़ा, इससे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिमी छत्तीसगढ़ में बारिश हुई।

शनिवार तक पूरे महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+