8 लेनों वाला पहला समुद्री पुल मंगलवार को खुलेगा
बीडब्ल्यूएसएल का उद्घाटन समारोह उत्तरी मुंबई के बांद्रा में किया जाएगा जो दक्षिणी मुंबई के वर्ली को जोड़ता है।
उद्घाटन मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल, केंद्रीय मंत्री शरद पवार, विलासराव देशमुख, सुशील कुमार शिंदे, प्रफुल्ल पटेल और अन्य मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।
इस पुल के निर्माण में 10 वर्षो का समय लगा है। इसके बनने से महानगर के दक्षिणी हिस्से को उत्तरी उपनगरीय इलाके से जोड़ने का एक और मार्ग उपलब्ध हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications