लालगढ़ में दो संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक राज कनौजिया ने कहा, "दो बारुदी सुरंगों को पड़ोसी बांकुड़ा जिले के सारेंगा में कारगिल जंक्शन के पास सड़क के किनारे बरामद किया गया।"
बारुदी सुरंग बरामद करने के कुछ ही मिनट बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो पास में ही छिपे हुए थे।
कनौजिया ने कहा, "हमने दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हम उनके नक्सली संबंध की पड़ताल कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि पश्चिमी मिदनापुर जिले के बीनपुर में भी पांच बारुदी सुरंगों को बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications