न्यायपालिका को विश्वास में लेकर ही किए जाएंगे सुधार : मोइली
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोइली ने कहा कि देश की न्यायपालिका दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।
मोइली ने कहा, "न्यायपालिका और सरकार कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौमित्र सेन के खिलाफ लगाए गए महाभियोग के मामले को आगे बढ़ाने की इच्छुक है।"
प्रस्तावित सुधारों के बारे में अपनी विस्तृत राय रखते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान 'न्यायिक जांच कानून 1968' दंतहीन है।
मोइली ने कहा, "सुधार पर आगे बढ़ने के पीछे एक समग्र सोच है। न्यायपालिका के साथ कोई टकराव नहीं है, बल्कि जब कानून बनाया जाएगा तो उनका सहयोग और विश्वास हासिल किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications