खामेनी ने चुनाव विवाद समाप्त करने को कहा
खामेनी ने न्यायिक अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान कहा, "मैं दोनों पक्षों से युवाओं की भावनाओं को नहीं भड़काने, लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने से रोकने और देश की एकता को चोट नहीं पहुंचाने को कह रहा हूं।"
विपक्षी नेता मीर-हुसैन मुसावी ने चुनाव प्रक्रिया और मतगणना में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए परिणाम को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।
मुसावी का आरोप है कि आंतरिक मंत्रालय और संवैधानिक संस्था गार्जियन कौंसिल धांधली में शरीक हैं, जिससे राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का पुनर्निर्वाचन संपन्न हुआ।
गार्जियन कौंसिल ने शनिवार को मुसावी को चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए गठित एक अतिरिक्त समिति में शामिल होने का और विवादित मतपत्रों के 10 प्रतिशत की पुनर्मतगणना का प्रस्ताव दिया।
मुसावी ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उनकी नजर में अतिरिक्त समिति के सदस्य भी तटस्थ नहीं है।
शनिवार को गार्जियन कौंसिल को लिखे पत्र में मुसावी ने कहा कि लोगों के संदेह को दूर करने का सबसे बेहतर उपाय नए चुनाव करवाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications