बुद्धदेव सरकार ने लालगढ़ में जनजातियों की उपेक्षा की : बर्धन
एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत में बर्धन ने कहा, "राज्य में जनजातियों की उपेक्षा के कारण ही तृणमूल कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में उदय हुआ। जनजातीय क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान देना और विकास के काम करना आवश्यक है। "
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमोबेश एक व्यक्ति की सरकार चल रही है। अन्य वाम सहयोगियों से बातचीत नहीं की जा रही है। पश्चिम बंगाल सरकार की यह भी एक विफलता है।
बर्धन ने कहा, "मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहूंगा कि यदि वाममोर्चे की सरकार इन मोर्चो पर विफल नहीं होती तो तृणमूल कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं था। उसकी अध्यक्ष ममता बनर्जी हमारी कमजोरियों का ही तो लाभ ले रही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications