जल संकट से जूझ रहे झारखंड में वर्षा जल संचयन योजना
रांची के उप महापौर अजयनाथ सहदेव ने वर्षा जल संचयन के फायदों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए राजधानी में प्रचार अभियान आरंभ किया है।
उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम बड़ी इमारतों जैसे स्कूल,कालेज और स्थानों पर वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाएगा।
रांची को पानी की आपूर्ति मुख्यत: काके,हटिया और रुक्का बांधों से होती है। इन बांधों में जल स्तर इस गर्मी में सामान्य से तीन से सात मीटर नीचे है। कुछ वर्ष पहले गर्मियों में पानी का स्तर सामान्य से एक से तीन मीटर नीचे होता था।
रांची में एक दर्जन बड़े और छोटे तालाब हैं लेकिन उनमें से अधिकांश अतिक्रमण के शिकार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications