जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता के मुताबिक जम्मू से करीब 35 किलोमीटर दूर पारगवाल में एक संदिग्ध व्यक्ति देश की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
बीएसएफ के जवानों की उसकी हरकत देखी और उसे रूकने को कहा, लेकिन वह नहीं रूका। इसके बाद उसे गोली मार दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications