बिहार में मानसून ने दी दस्तक
बारिश को देख अपनी खुशी का इजहार करने के लिए सैकड़ों युवा, बच्चे और वृद्ध पटना की सड़कों पर आ गए। लोगों को नृत्य और गीत गाते देखा गया।
राज्य मौसम विभाग के निदेशक एस. आई. लश्कर ने कहा, "अंतत: बिहार में मानसूनी बारिश हो गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है।"
उन्होंने कहा कि यह बारिश सोमवार को भी जारी रहेगी। भागलपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है। उन्होंने कहा, "अगले कुछ घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश होगी।"
इधर, पटना के कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड और अन्य हिस्सों में जल जमाव के कारण समस्या पैदा हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications