पश्चिम बंगाल में नगरपालिका चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण

मतदान के दौरान राज्य के दक्षिणी 24 परागना जिले के महेशतला में हुई एक बमबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मीरा पांडे ने कहा, "कुल मिलाकर 16 नगरपालिका क्षेत्रों में स्थिति शांतिपूर्ण है। हालांकि कुछ मामूली हिंसक घटनाएं हुई हैं।"

करीब छह सप्ताह पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद हो रहे नगरपालिका चुनाव में राज्य की सत्ताधारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पास अपना खोया हुआ जनाधार हासिल करने का एक मौका है।

लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 सीटों में से 26 पर तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस गठबंधन को जीत हासिल हुई थी।

दस जिलों की 16 नगरपालिकाओं में से अभी तक 11 पर वाम दलों का कब्जा है। लोकसभा के नतीजों से लगता है कि वाम गठबंधन को अपनी पकड़ बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+