नेपाल में पिटने से बाल-बाल बचे 5 भारतीय
यह घटना तनाहुन जिले के बांदीपुर कस्बे की है। यहां लोगों ने पांच भारतीयों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि लोगों ने इनकी पिटाई नहीं की।
तनाहुन के पुलिस कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पता चला है कि पांच भारतीय अपने वाहनों से उतरे और बच्चों की तस्वीरें लेने लगे। इसके बाद संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़कर हमें सौंप दिया। यहां जारी परिवहन हड़ताल की वजह से हम फिलहाल इस मामले पर गौर नहीं कर सकत हैं।"
पुलिस ने इन पांच भारतीयों के बारे में कुछ और बताने से इंकार किया। उल्लेखनीय है कि नेपाल के कई हिस्सों में बच्चों के अपहरण की बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications