केरल के छात्र 250,000 डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में

अमेरिका स्थित उद्यम पूंजीदाता कंपनी ड्रापर फिशर जरवेस्टन (डीएफजे) और नेटवर्किं ग तथा संचार क्षेत्र की कंपनी सिस्को विश्वविद्यालयों और बिजनेस स्कूलों के छात्रों के लिए इस प्रतिष्ठित व्यापार योजना प्रतियोगिता के सह प्रायोजक हैं।

विजेता को वित्तीय निवेश का पुरस्कार मिलने के साथ ही डीएफजे और सिस्को फाइनल में पहुंचे सभी 16 प्रतिभागियों की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

भारतीय गांवों में धान की भूसी से बिजली पैदा करने संबंधी एक अन्य योजना को भी फाइनल में स्थान दिया गया है। इसे वर्जीनिया विश्वविद्यालय के डारडेन स्कूल ऑफ बिजनेस के एक छात्र ने बनाया है।

डीएफजे 1985 के बाद से अब तक 500 से अधिक कंपनियों को सहायता दे चुकी है,इनमें हॉटमेल (माइक्रोसाफ्ट द्वारा अधिग्रहीत),स्काईपे(ईबाई द्वारा अधिग्रहीत),ओवरच (याहू द्वारा अधिग्रहीत), और फीडबर्नर(गूगल द्वारा अधिग्रहीत) शामिल हैं।

इन्नोज के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी दीपक रविंद्रन ने बताया कि बिना इंटरनेट कनेक्शन और डिक्शनरी के ज्ञानयोर सर्च वर्ड या 09894974926 पर एसएमएस भेजकर शब्दों के अर्थ पता किए जा सकते हैं।

इन्नोज को पिछले वर्ष नवंबर में रजिस्टर्ड कराया गया था,जिसमें सभी चारों हिस्सेदारों ने एक-एक लाख रुपये की पूंजी लगाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+