देश में सूखे जैसी स्थिति नहीं : पवार
पवार ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "मानसून में देरी के चलते सूखे जैसे हालात नहीं है। मानसून में देरी से जो नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई जुलाई व अगस्त के महीने में कर ली जाएगी।"
उन्होंने खाद्य पदार्थो की कीमतों में वृद्धि होने और पर्याप्त मात्रा में अनाज का भंडार न होने संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "खाद्य पदार्थो के भंडारण में कोई कमी नहीं आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications