आरपीएफ के जवान ने सहयोगी को गोली मारी
पुलिस के मुताबिक उपनगरीय बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ बैरक में यह घटना घटी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सिपाही शिवराम शर्मा और उसके साथी उदयन सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए शर्मा ने सिंह के सर्विस राइफल को छीन लिया और छह गोलियां उसके सीने पर दाग दी।"
उदयन सिंह को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया कर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications