शोपियान जा रहे यासीन मलिक को गिरफ्तार किया गया
श्रीनगर, 28 जून (आईएएनएस)। कश्मीर में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अपने समर्थकों के साथ दक्षिणी कश्मीर के शोपियान जाना चाह रहे थे जहां 30 मई को दो महिलाओं की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फंट्र (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मलिक को इससे पहले रविवार को ही रिहा किया गया था। उन्हें श्रीनगर में नजरबंद किया गया था। रिहा होते ही वह अपने समर्थकों के साथ शोपियान की ओर चल पड़े।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मलिक को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वह शोपियान जा रहे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications