दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के 3900 मामले

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन साल पहले लाए गए घरेलू हिंसा कानून के बावजूद दिल्ली में पिछले तीन सालों में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के 3901 मामले दर्ज हुए हैं।

देश में ऐसे मामलों की सर्वाधिक संख्या संभवत: दिल्ली में है। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2009 तक केरल में ऐसे 3287, छततीसगढ़ में 2921, महाराष्ट्र में 2751, पंजाब में 2017 और आंध्र प्रदेश में 1625 मामले दर्ज हुए हैं।

फौजदारी मामलों के वकील रमेश गुप्ता ने कहा, "पीड़ित को यूं तो तीन महीने में न्याय मिल जाना चाहिए लेकिन अधिकांश राज्यों में ऐसा नहीं हो पाता। आदर्श राज्य कहे जाने वाले आंध्र प्रदेश में भी पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने में छह महीने से अधिक का समय लग जाता है।"

उन्होंने कहा, "सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति में देरी होने के कारण ऐसे मामलों के निपटारे में विलंब होता है। दिल्ली सरकार ने घरेलू हिंसा के लिए अपने सभी जिलों में 17 सुरक्षा अधिकारियों को नियुक्त कर रखा है। जो कि आवश्यकता से बहुत कम है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+