भारत में जगुआर और लैंड रोवर के मॉडल लांच किए गए
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि शुरुआत में देश में जगुआर के तीन और लैंड रोवर के दो मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
जगुआर की कीमत जहां 63 से 92 लाख रुपये के बीच रखी गई हैं वहीं लैंड रोवर को खरीदने के लिए लोगों को 63 से 89 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे।
जगुआर लैंड रोवर के प्रबंध निदेशक फिल पॉपहम ने कहा है कि पांच से छह महीने के भीतर ये दोनों मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications