नक्सलियों ने सलवा जुडूम कार्यकर्ता की हत्या की
रायुपर, 28 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने नक्सल विरोधी समाजिक आंदोलन 'सलवा जुडूम' से जुड़े एक कार्यकर्ता की रविवार को हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय सोमलू नाम के इस कार्यकर्ता को नक्सलियों ने रविवार सुबह उस समय धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया जब वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर में रात गुजारकर सुबह-सुबह अपने घर लौट रहा था।
ज्ञात हो कि वर्ष 2005 से राज्य में नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम अभियान चल रहा है। सरकार कहती है कि वह इस आंदोलन को नैतिक समर्थन दे रही है जबकि मानवाधिकार समूह दावा करते हैं कि सरकार हथियार और धन मुहैया कराकर इस आंदोलन का समर्थन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications