संदेहों के घेरे में जैक्सन का निजी चिकित्सक (लीड-2)

लास एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के अंतिम समय में उनके साथ रहने वाले निजी चिकित्सक कोनार्ड रॉबर्ट मरे की भूमिका को लेकर संदेह की स्थिति बन गई है। जैक्सन के परिजन और प्रशंसक इस चिकित्सकसे कई सवालों के जवाब चाहते हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता और दिवंगत पॉप स्टार के पारिवारिक मित्र जेसी जैक्सन ने शनिवार को कहा, "चिकित्सक कब आया? उसने क्या किया? क्या उसने जैक्सन का इंजेक्शन दिया? अगर दिया तो वह कैसा इंजेक्शन था?"

जैक्सन के प्रशंसक भी यही सवाल पूछ रहे हैं। लिंडा हेली नाम की एक महिला प्रशंसक का कहना है, "हम लोग माइकल को देखकर बड़े हुए हैं। जो लोग उनके करीब थे और उनके साथ रहते थे वे कैसे ऐसा कर सकते हैं।"

दिवंगत पॉप स्टार का परिवार उनके निजी चिकित्सक से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। जैक्सन का परिवार उनके अंतिम क्षणों के बारे में जानने को उत्सुक है।

जैक्सन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत में किसी साजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का भी कहना है कि मरे पर इस मामले में कोई संदेह नहीं है। मरे जैक्सन की नियमित जांच करते थे।

खबरों में कहा गया है कि मरे जैक्सन का कमबैक शो आयोजित करने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। मरे का पूरा ध्यान जैक्सन को कंसर्ट के लिए फिट करने पर था।

उधर, लास एंजेलिस के काउंटी अधिकारी ब्रायन ऐलियस ने बताया कि जैक्सन के परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

शुक्रवार को जैक्सन का तीन घंटे तक पोस्टमार्टम तक चला था। हालांकि अभी कुछ चिकित्सा जांच बाकी हैं जिनके पूरा होने में छह सप्ताह तक समय लग सकता है। इसके बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। जैक्सन की गुरुवार को मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+