पश्चिम बंगाल में 5 वर्षीय बच्ची को स्वाइन फ्लू
कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एक पांच वर्षीय बच्ची में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। इसी के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या दो हो गई है।
राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी तापस सेन ने बताया कि यह बच्ची असम में धुलियाजान की रहने वाली है और वह शुक्रवार को बैंकाक से कोलकाता अपने माता-पिता के साथ पहुंची थी।
सेन ने बताया,"बच्ची का एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके रक्त के नमूने को जांच के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेजा गया था जहां उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।"
बच्ची के पिता की जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है जबकि मां की रिपोर्ट अभी आनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications