पाकिस्तान में हिंसक झड़पों में 33 मरे
इस्लामाबाद, 28 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में भड़की जातीय हिंसा में इस सप्ताहांत कम से कम 33 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिछले सप्ताह कुर्रम इलाके में सुन्नी और शिया समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई थी।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन' ने खबर दी है कि शुक्रवार रात और शनिवार को हुई झड़पों में 33 लोग मारे गए और 65 से अधिक घायल हो गए।
अखबार का कहना है कि पिछले दो सप्ताह के दौरान यहां दोनों समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़पों में लगभग 89 लोग मारे गए हैं और 175 घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications