क्षेत्रीय सुरक्षा पर भारत-अमेरिका साथ

साथ ही जोंस ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा की। जोंस ने रक्षा मंत्री ए के एंटनी तथा भारत में अपने समकक्ष एम के नारायणन से भी मुलाकात की।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की यात्रा के बाद गुरुवार शाम यहां पंहुचे जोन्स को प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से लगातार जारी आतंकवादी खतरों के बारे में भारत की चिंता से अवगत कराया। सूत्रों के मुताबिक जोन्स ने बातचीत में भविष्य में मुंबई जैसी घटनाएं नहीं हो, इसके लिए दोनों देशों के बीच सहयोग बढाने की प्रतिबद्धता जताई।
गौरतलब है कि अगले महीने अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की भारत यात्रा से पहले जोन्स के यहां आने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications