नरेगा के तहत पिछले वर्ष 38 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला रोजगार
राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव विजय प्रकाश ने शनिवार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष में जहां 43171 योजनाएं पूर्ण हुई वहीं 38,42,014 परिवारों को रोजगार प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2006 से मई 2009 तक कुल 105603 योजनाओं में से 53939 योजनाएं पूर्ण कर ली गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान 1,08,08,771 परिवारों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिसमें से 3926912 परिवारों को नियोजन के तहत कार्य दिया गया।
प्रकाश के अनुसार सिर्फ वित्त वर्ष 2009-10 में मई तक 233़ 05 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर 8646 योजनाओं का कार्य पूर्ण करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि अब जॉब कार्ड की मॉनेटरिंग इलेक्ट्रानिक तरीके से की जायेगी। राज्य सरकार जॉब कार्डधारियों के लिए स्मार्ट कार्ड बनवा रही है, जो उन्हें मुफ्त दिया जाएगा। यह स्मार्ट कार्ड बायोमेट्रिक सिस्टम पर आधारित होगी, जिसमें मजदूरों के न्यूनतम छह तथा अधिकतम दस अंगूलियों के निशान संग्रहित होंगे जिससे मजदूरों की उपस्थिति और मजदूरी भुगतान दोनों सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह योजना सबसे पहले पटना के दो प्रखंडों में लागू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications