पूर्व प्रेमिका बांट रही है प्रेमी की निवस्त्र तस्वीर
44 वर्षीय एन. एल हेंग ने इस सिलसिले में मलेशियाई चाइनीज एसोसिएशन (एमसीए) से सहायता मांगी है। उसने इस लोक सेवा संघ में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पूर्व प्रेमिका उसकी निर्वस्त्र तस्वीरों को उसकी पत्नी, दोस्तों और सहयोगियों को ईमेल कर रही है।
अखबार द स्टार के मुताबिक प्रेमिका के इस रुख के चलते हेंग को कतर में अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। बहरहाल, हेंग इस मामले को पुलिस में नहीं ले जाना चाहते। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पूर्व प्रेमिका ने अपना रुख बरकरार रखा तभी वह पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications