आर्थिक मंदी से महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रयत्न जारी है : कृष्णा तीरथ
आर्थिक संकट से महिलाओं के स्वास्थ्य, पौषणिक स्तर और उनकी आर्थिक रण-पोषण की क्षमता पर पढऩे वाले दुष्प्रावों पर बोलते हुए तीरथ ने कहा कि भारत सरकार जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्घ है। यही कारण है कि वह सरकार में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत तक के आरक्षण के बारे में विचार कर रही है जो मात्र वर्तमान में मात्र 33 प्रतिशत है। भारतीय संसद तथा विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों के आरक्षण से संबंधित बिल पर भी सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। तीरथ ने पूर्वी एशियाई देशों को भारत में लिग के आधार पर बजट, महिलाओं की तस्करी में रोकथाम, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म ऋण और घरेलू हिसा से रोकथाम जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने का भी प्रस्ताव रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications