भारतीय अमेरिकी डॉक्टर पर मादक पदार्थो की तस्करी का आरोप
यह आरोप ओहायो के गैलियोन में रहने वाले 59 वर्षीय नरेंद्र कुमार अग्रवाल पर लगाया गया है। उन पर नशा युक्त दवा परकोसेट, विकोडिन, लॉरटैब, लोरिसेट आदि के पांच लाख गोलियों का वितरण बिना किसी चिकित्सीय उद्देश्य के करने का आरोप है।
उनपर अपने रैपिड रेस्पांस मेडिकल सेंटर से नियंत्रित दवाइयों के लिए अवैध और गैर जरूरी सुझाव पत्र जारी करने का भी आरोपी बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications