'कमबैक के तनाव ने ली जैक्सन की जान'

कनाडा के स्टुअर्ट बेकरमैन ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि तनाव की वजह से जैक्सन की मौत हुई। बेकरमैन वर्ष 2002 से 2004 के बीच जैक्सन के प्रचारक रहे थे।

बेकरमैन ने जैक्सन के बारे में कई अन्य बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "जैक्सन गहरे दर्द से जूझ रहे थे और उन्होंने डेमेरोल दवा का सेवन किया। बहुत लोगों की तरह वह भी दर्दनिवारक दवाओं का सेवन करते थे।"

उधर, पॉप स्टार जैक्सन की मौत की वजह को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वजह जानने के लिए अभी और चिकित्सा जांच कराने की आवश्यकता होगी।

शुरुआत में कहा गया कि जैक्सन की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। हालांकि बाद में इस तरह की खबरें आईं की जैक्सन की मौत दर्द निवारक दवाओं के अत्यधिक सेवन से हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+