संदिग्ध आतंकवादियों ने युगल की हत्या की
जम्मू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित राजौरी के कांडी में मोहम्मद लतीफ और उनकी पत्नी डैना के घर में घुसकर शुक्रवार की रात आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना के पीछे किस आतंकवादी संगठन का हाथ है, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हत्या के तरीकों से पता चलता है कि इस घटना को अंजाम आतंकवादियों ने दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications