उपभोक्ता खर्च में कमी से अमेरिकी शेयर बाजर में गिरावट
सरकारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि अमेरिकी उपभोक्ता खर्च की बजाय धन की बचत पर ध्यान दे रहे हैं।
द डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज और स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई जबकि तकनीकी कंपनियों के सूचकांक नैस्डाक में बढ़त दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिछले 15 साल में बचत की दर सबसे ज्यादा होने के कारण शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। निवेशक उपभोक्ता खर्च में आई कमी से चिंतित थे।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि मई महीने में व्यक्तिगत आय में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि खर्च में केवल 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल में इसमें 0.1 फीसदी की गिरावट आई थी।
व्यक्ति बचत की दर बढ़कर 6.9 फीसदी हो गई जो पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा है।
डाऊ जोंस सूचकांक 34.01 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरकर 8,438.39 पर बंद हुआ जबकि एस एंड पी 500 1.36 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरकर 918.90 पर बंद हुआ। नैस्डाक 8.68 यानी 0.47 फीसदी बढ़कर 1,838.22 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications