न्यायाधीश ने भरी अदालत में खुद ही सजा देने का किया फैसला
आगामी 15 जुलाई को न्यायाधीश खुद भरी अदालत में युवक को 10 छड़ी लगाएंगे।
सत्र न्यायालय के न्यायाधीश जैनाल अबिदीन कमरूदीन ने शुक्रवार को 20 वर्षीय मुहम्मद सयाफिक अब्दुल वहाब को उसके माता-पिता की उपस्थिति में 10 छड़ी मारने का आदेश दिया।
न्यायाधीश ने कहा कि वह सयाफिक को खुद छड़ी मारेंगे और अदालत उन्हें छड़ी मुहैया कराएगी।
न्यायाधीश ने सयाफिक को दो सौ घंटे सामूदायिक कार्य करने का भी आदेश दिया। समाचार पत्र द स्टार ने इस बारे में शनिवार को रिपोर्ट प्रकाशित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications