थाईलैंड में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय में औषधि विभाग के महानिदेशक रेवाट विश्रुथवेस ने बताया कि 47 वर्ष की एक महिला की शनिवार तड़के तीन बजे के आस-पास मौत हो गई। यह महिला स्वाइन फ्लू की मरीज थी।
थाईलैंड में अब तक स्वाइन फ्लू से जुड़े 1,132 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,110 मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications